Dunki Box Office Collection: शाहरुख की डंकी ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक की ताबड़तोड़ कमाई

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की आज साल की तीसरी बड़ी फिल्म डंकी रिलीज हो गई है

Dunki Box Office Collection: शाहरुख की डंकी ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक की ताबड़तोड़ कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की आज साल की तीसरी बड़ी फिल्म डंकी रिलीज हो गई है। शाहरुख खान की डंकी को लेकर फैन्स के बीच बड़ा क्रेज देखा गया। सूत्रों की माने तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ताबड़तोड़ कमाई की है।

बता दें की इससे पहले पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। हालांकि यह पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है।

आपको बता दें कि फिल्म डंकी 120 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर जैसे नामी सितारे है।

pc- justmarathi.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।