Dunki Box Office Collection: पठान और जवान जैसा कमाल नहीं दिखा सकी शाहरुख की 'डंकी' जान ले आप भी अब तक की पूरी कमाई

इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी लकी रहा है। साल में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई जिनमें पठान फिर जवान और अब डंकी है। इन तीनों ही फिल्माें ने अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन पठान और जवान ने जितना पैसा कमाया है उतना उनकी फिल्म डंकी नहीं कमा सकी है। 

साल के एंड में शाहरुख खान फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डंकी’ आई तो सिनेमाघरों में शुरू में अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। लेकिन फिल्म की कमाई ‘पठान’ और ‘जवान’ जितनी नहीं रही। इसकी वजह ये भी रही कि डंकी को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से क्लैश करना पड़ा।

हालांकि ‘डंकी’ ने भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में अब शाहरुख खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल खराब है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने 29.2 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों में ग्लोबली 445 करोड़ कमा लिए है। 

pc- koimoi.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।