Draupadi Murmu आज एक साथ शुरू करने जा रही हैं ये चार योजनाएं, इन लोगों को मिलेगा लाभ

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रंगों के त्योहार होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को एक साथ चार बड़ी सौगातें देने वाली हैं।

Draupadi Murmu आज एक साथ शुरू करने जा रही हैं ये चार योजनाएं, इन लोगों को मिलेगा लाभ

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रंगों के त्योहार होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को एक साथ चार बड़ी सौगातें देने वाली हैं। खबरों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मु आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महत्वाकांक्षी योजनाओं (मुफ्त बस यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड, होली-दीवाली पर मुक्त एलपीजी गैस सिलेंडर, दिल्ली लखपत बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना) का शुभारंभ करेंगी।

कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में दिल्ली की रेखा गुप्ता की ओर से लोगों को ये तोहफा दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली नाम दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, पिंक कार्ड से दिल्ली की महिला निवासी डीटीसी की बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी।

वहीं होली और दीपों के त्योहार दिपावली पर दो फ्री एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। दिल्ली लाडली योजना के तहत 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपए को उनके खाते में सरकार की ओर से भेजे जाएंगे।

PC: sugermint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें