जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से यूरिया की आपूर्ति को लेकर प्रदेश कीक भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि एक तरफ सरकार 'सुशासन' का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों और खाद केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम है।
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच अन्नदाता यूरिया की एक बोरी के लिए घंटों लंबी कतारों में धक्के खा रहे हैं, 'डबल इंजन' की सरकार सो रही है। क्या कृषि मंत्री और प्रशासन को ये दिखाई नहीं देता?
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। यूरिया वितरण की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें