Dotasra ने फिर से दे डाली चेतावनी, कहा- अगर जरा भी बेईमानी पकड़ी गई, तो एफआईआर…

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एसआईआर को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दे डाली है।

Dotasra ने फिर से दे डाली चेतावनी, कहा- अगर जरा भी बेईमानी पकड़ी गई, तो एफआईआर…

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एसआईआर को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दे डाली है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मैं उन तमाम अधिकारियों को आगाह करता हूं जो नियमों को ताक पर रखकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। अगर जरा भी बेईमानी पकड़ी गई, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निवेदन करता हूं कि लोकतंत्र की रक्षा की जितनी जिम्मेदारी विपक्ष की है, उतनी ही जिम्मेदारी एक जागरूक नागरिक के तौर पर आपकी भी है। सत्ता अस्थायी होती है, लेकिन संविधान और कानून स्थायी हैं।

भाजपा ने पहले परिसीमन में बेईमानी की, अब खुलेआम वोट काटने की साज़िश रची जा रही है और वार्डों के प्रकाशन में भी धांधली की जा रही है। भाजपा सरकार ये भी जवाब देना चाहिए 8 जनवरी तक वार्डों का प्रकाशन क्यों नहीं किया गया? किसके दबाव में देरी हुई?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें