डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाक सीजफायर का श्रेय लेने की कि कोशिश, कहा- परमाणु आपदा में बदल सकती थी...

Donald Trump once again tried to take credit for the Indo-Pak ceasefire, said- it could have turned into a nuclear disaster

डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाक सीजफायर का श्रेय लेने की कि कोशिश, कहा- परमाणु आपदा में बदल सकती थी...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने का श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप से वह घटना टल गई जो परमाणु आपदा में बदल सकती थी। ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था, और मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, और मैं अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। 


प्रयास के पीछे व्यापार था मुख्य कारण 

ट्रंप ने कहा कि कूटनीतिक प्रयास के पीछे व्यापार एक मुख्य विचार था। हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। दोनों देशों के नेताओं को महान बताते हुए ट्रंप ने कहा कि वे उनकी स्थिति को समझ गए हैं और उससे सहमत हैं। उन्होंने कहा कि यह सब बंद हो गया है और हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं। 

लगातार लेते रहे हैं सीजफायर का श्रेय

 ट्रंप ने अमेरिका की रक्षा क्षमताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आखिरकार, हम किसी से भी बेहतर लड़ सकते हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं। बता दें कि इसके पहले भी ट्रंप लगातार श्रेय लेने की कोशिश करते रहे हैं जबकि भारत का साफ कहना है कि इस युद्धविरामं के लिए पाकिस्तान से उनके पास फोन आया था। 

PC : BBC