Donald Trump ने अब कनाडा पर लगा दिया है 50% टैरिफ, मार्क कार्नी ने दिया करारा जवाब  

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक अन्य देश के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है। अब उन्होंने कनाडा के सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया।

Donald Trump ने अब कनाडा पर लगा दिया है 50% टैरिफ, मार्क कार्नी ने दिया करारा जवाब  

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक अन्य देश के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है। अब उन्होंने कनाडा के सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया।

खबरों के अनुसार, दोनों देशों के बीच 3 दिन तक चली ट्रेड डील की बातचीत नाकाम रहने के बाद ट्रंप आज आधी रात से कनाडा के 20 अरब डॉलर (करीब 1.9 लाख करोड़ रुपए) के सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया। ये टैरिफ कनाडा के अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान का करीब 5% है। दूसरी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसका करारा जबाब देते हुए बोल दिया कि अमेरिका जितना टैरिफ लगाएगा, कनाडा भी उतना ही जवाब देगा।

आपको बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों ने वॉशिंगटन डीसी में तीन दिन की बातचीत की थी, लेकिन व्यापार समझौता फाइनल नहीं हो सका। ट्रेड डील नहीं हो पाने के बाद अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि कनाडा ने अमेरिका के साथ पार्टनशिप का बहुत अच्छा मौका गंवा दिया है। कनाडा को किसी भी बड़े एक्सपोर्टर के मुकाबले सबसे अच्छा ऑफर दिया था, लेकिन कनाडा की नई मांगों और पहले किए गए वादों से पीछे हटने की वजह से यह डील नहीं हो पाई।

मार्क कार्नी ने जवाब में कर दिया है ये ऐलान
अमेरिका के नए 50% टैरिफ के बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने ऐलान कर दिया कि अमेरिका के टैरिफ का डॉलर-फॉर-डॉलर जवाब देगा। इसका सीधा अर्थ है कि अमेरिका जितने मूल्य के कनाडाई सामान पर टैरिफ लगाएगा, कनाडा भी उतने ही मूल्य के अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाएगा।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें