Diwali Recipe Tips: आप भी दिवाली के मौके पर बना सकते है ड्राई फ्रूट्स लड्डू

दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व की आज से शुरूआत हो गई है और उसके साथ ही आज से हर घर में मीठा भी बनना शुरू हो गया है।

Diwali Recipe Tips:  आप भी दिवाली के मौके पर बना सकते है ड्राई फ्रूट्स लड्डू

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व की आज से शुरूआत हो गई है और उसके साथ ही आज से हर घर में मीठा भी बनना शुरू हो गया है। आपके घर में इसकी तैयारी हो रही होगी। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की रेसिपी। 

सामग्री
बादाम - 50 ग्राम
काजू - 50 ग्राम 
पिस्ता - 50 ग्राम
खरबूजे के बीज - 2 चम्मच
खजूर के टुकड़े - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
घी - जरुरतअनुसार

विधि
आपको एक कढ़ाई में घी डालना है और गर्म करना है। अब घी को गर्म होने के बाद इसमें पिस्ता, खरबूजे के बीज, काजू, बादाम काटकर डाल दे और सारे ड्राई फ्रूट्स को मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लें। खजूर को एक मिक्सर में डालकर ब्लैंड कर लें। अब एक अलग कढ़ाई में खजूर का पेस्ट डालें। करीब 5 मिनट तक मिश्रण को पका लें। अब इसमें थोड़ा घी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और भून हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाले और मिश्रण को अच्छे से भून लें। भूनने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा होने के बाद लड्डू तैयार कर लें।

pc- abp news