Diwali 2025: पूजा के लिए मिलेंगे ये तीन शुभ मुहूर्त, मिलेगा धनधान्य और सुख-समृद्धि का वरदान

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दीपावली आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या पर आज देशभर में मनाया जाता है।  

Diwali 2025: पूजा के लिए मिलेंगे ये तीन शुभ मुहूर्त, मिलेगा धनधान्य और सुख-समृद्धि का वरदान

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दीपावली आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। ये त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन देशभर में मनाया जाता है।  दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा से की जाती है, जिससे धनधान्य और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। आज हम आपको दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  खबरों के अनुसार, आज भद्रा और राहुकाल का साया भी रहेगा।

आज भद्रा का साया सुबह 6 बजकर 8 मिनट से शुरू हो चुका है, जो सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। भद्रा स्वर्ग लोक में होने से इसका दिवाली पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। वहीं राहु काल का समय आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भी कोई भी शुभ कार्य नहीं करें।

 ये रहेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त

खबरों के अनुसार, आज दीपावली पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त  (प्रदोष काल) में शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08: 18 बजे  तक रहेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त (वृषभ काल) में शाम 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक रहने वाला है। तीसरा शुभ मुहूर्त (सर्वोच्च मुहूर्त) में शाम 07: 08 बजे से रात 08: 18 मिनट तक रहने वाला है।  इस प्रकार से आपको लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए तीन मुहूर्त मिलेंगे। आपको दिवाली पर पूजा के लिए घर की पूर्व या उत्तर दिशा में एक साफ-सुथरा स्थान का चयन करना होगा। इस दिशा में पूजा करना शुभ रहेगा।