Diwali 2025: धनतेरस आज, ये हैं खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दिवाली महापर्व आज से शुरू हो चुका है। धनतेरस से इस त्योहार की शुरुआत होती है। आज के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि के साथ यम देवता की पूजा की जाती है। वहीं आज के दिन खरीदारी करने को भी शुभ माना जाता है।

आज दिन सुबह 08.50 बजे से खरीदारी का अमृत काल प्रारंभ हो चुका है, जो सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। अमृत काल को खरीदारी के लिए शुभ व लाभकारी समझ जाता है। आज हम आपको धनतेरस के  पूजा मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कृष्ण त्रयोदशी आज दोपहर 12.20 बजे प्रारंभ होगी, जिसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01.52 मिनट पर होगा। आज धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 07.16 बजे से रात 08.20 बजे तक तक रहने वाला है। इस दौरान लोग पूजा कर सकते हैं। इस समय पूरा करना बहुत ही शुभ होगा।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें