Disha Patni: दिशा पाटनी ने वाराणसी में की मां गंगा की आरती, दशाश्वमेध घाट पर आई नजर

खबरों की माने तो दिशा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते हुए नजर आ रही हैं

Disha Patni: दिशा पाटनी ने वाराणसी में की मां गंगा की आरती, दशाश्वमेध घाट पर आई नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी वाराणसी में है और उनकों वहां घूमते देखा गया है। इतना ही नहीं शाम के समय दिशा पाटनी गंगा आरती में शामिल हुई और उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो वाराणसी के घाट पर आरती करती नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिशा आज वाराणसी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर शूट कर रही है और ऐसे में वो शाम के समय गंगा आरती में शामिल होने भी पहुंच गई। बताया जा रहा है की उन्होंने इस दौरान खूब एंजोय भी किया।

खबरों की माने तो दिशा दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वो बैगी ट्राउजर के साथ क्रॉप टॉप और शॉल पहने दिखी। साथ ही उन्होने मुंह पर मास्क भी पहना है। आरती के दौरान दिशा कुछ पंडितों और भक्तों से घिरी हुई दिखाई दीं।