इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर नया रिकॉर्ड बना डाला है। प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने कमाई के मामले में धुरंधर की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुछ शोज कैंसिल करने पड़े हैं। धुरंधर 2 ने स्त्री 2 का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।
आपको बता दें कि बुधवार शाम को फिल्म के खास पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे। एडवांस बुकिंग में ही प्रीव्यू शोज के लिए 42 करोड़ रुपए से अधिक ग्रॉस कलेक्शन हो चुका था। हालांकि थिएटर्स की ओर से मेकर्स की तरफ से कंटेंट लेट डिलीवर होने बात कर कर शोज कैंसिल किए गए। इससे फाइनल कलेक्शन में कमी आई है। माना ये जा रहा है कि प्रीव्यू शोज से धुरंधर 2 ने कम से कम 35 करोड़ रुपए की कमाई जरूरी ही की है।
धुरंधर के ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त
इससे पहले स्त्री 2 (2024) ने प्रीव्यू शोज ने करीब 11 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो सर्वाधिक था। कैंसिल शोज के लिए बहुत ज्यादा रिफंड्स होने पर माना जा है कि धुरंधर 2 के प्रीव्यूज का कलेक्शन 'स्त्री 2' से कम से कम दोगुना तो जरूर होगा। प्रीव्यू शोज ने दिसंबर 2025 में आई धुरंधर के ओपनिंग कलेक्शन का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 33 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। प्रीव्यू शोज से हुए तगड़े कलेक्शन से ऐसा लग रहा है कि धुरंधर 2 आज फिल्म के रिलीज डे पर फर्स्ट डे कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें