अमेरिका ने किया ईरान की माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स को बर्बाद, ईरान ने भी बनाया खाड़ी देशों को निशाना

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच की जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये जंग विकराल होती जा रही है। इस जंग ने आज 17वें दिन में प्रवेश कर लिया है।

अमेरिका ने किया ईरान की माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स को बर्बाद, ईरान ने भी बनाया खाड़ी देशों को निशाना

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच की जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये जंग विकराल होती जा रही है। इस जंग ने आज 17वें दिन में प्रवेश कर लिया है। अभी भी दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी है। ये जंग कब समाप्त होगी अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

इजराइल और अमेरिका की ओर से ईरान में अंदर घुसकर हवाई हमले किए जा रहे हैं। वहीं वहीं ईरान की ओर से भी ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर करारा जवाब दिया जा रहा है। इसी बीच अमेरिका की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है। अमेरिका ने अब दावा किया कि ईरानी नेवी पर जोरदार हमला करते हुए माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स को बर्बाद कर दिया है।

दूसरी आरे ईरान ने भी दुबई को टारगेट किया है। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, सिविल डिफेंस टीमों ने शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लगी आग पर काबू पाया है।  बताया जा रहा है कि ये आग ड्रोन हमले के कारण लगी थी। दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। ईरान ने खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागकर अमेरिका को करारा जवाब दिया है।

अमेरिका और इजराइल मिलकर करना चाहते हैं ऐसा
आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 से  शुरू हुई जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी जान गंवानी पड़़ी है। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना चाहते हैं।

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें