बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के बावजूद मूकदर्शक बने बैठे हैं सीएम गहलोत: Rajendra Rathore

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सीकर के फतेहपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप कर हत्या की घटना को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

भाजपा विधायक राठौड़ ने ट्वीट किया कि बहन बेटियों पर अत्याचार, नहीं सहेगा राजस्थान। शायद ही कोई दिन गुजरता हो जब राज्य में बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने ना आती हो। सीकर के फतेहपुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप कर हत्या की घटना अत्यंत शर्मनाक और राज्य की लचर कानून व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है।

मेरी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पीडि़त परिवार को न्याय मिले। आज इन्हीं सब लोमहर्षक घटनाओं के कारण एनसीआरबी के आंकड़ों में राजस्थान लगातार 2 वर्षों से महिला दुष्कर्म में देश में पहले पायदान पर है।

एक तरफ लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी जी को राजस्थान में बेटियों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के बावजूद मूकदर्शक बने बैठे हैं। 

PC:  economictimes