Delhi: पति को था पत्नी पर शक, करती थी ऐसा, मना करने पर भी नहीं मानी तो...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

Delhi: पति को था पत्नी पर शक, करती थी ऐसा, मना करने पर भी नहीं मानी तो...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिससे बारे में जानकर आपकी नींद उड़ जाएगी। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के कारण महिला की हत्या की गई है। सोशल मीडिया के कारण घर में कलह हो गया। 

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके से ये दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोहिणी सेक्टर 9 के रचापुर गांव में स्थित एक किराए के मकान में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही इस जुर्म की जानकारी पुलिस को दी। 

पति को थी पत्नी की सोशल मीडिया पर सक्रियता पर आपत्ति 
खबरों के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने चुन्नी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी की सोशल मीडिया पर सक्रियता पर आपत्ति थी। इसी कारण पती-पत्नि के बीच कलह होता था। 

करता था पत्नी पर शक
सोशल मीडिया चलाने के कारण आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था। इसी कारण दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। इसके बाद पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने का कदम उठा लिया। हत्या करने के बाद उसने खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

PC: hindi.news24online

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें