Delhi: पांच युवकों ने नाबालिग लड़की और उसकी मौसी के साथ बारी-बारी से किया दुष्कर्म, इससे पहले...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां लाजपत नगर इलाके कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग लडक़ी और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को गैंगरेप करने की वारदात का खुलासा हुआ है।

Delhi: पांच युवकों ने नाबालिग लड़की और उसकी मौसी के साथ बारी-बारी से किया दुष्कर्म, इससे पहले...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां लाजपत नगर इलाके कार सवार पांच युवकों ने एक नाबालिग लडक़ी और उसकी मौसी के साथ 10 नवंबर को गैंगरेप करने की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

खबरों के अनुसार, 17 साल की लडक़ी अपने परिवार के साथ आश्रम इलाके में रहती है। 10 नवंबर को वह अपनी 22 वर्षीय मौसी के साथ अंडरपास क्लब के पास गई थी। इसी दौरान कार में सवार युवकों ने वहां आकर मौसी से बात की।

उन्होंने मौसी से मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम स्थित एक क्लब में लेकर चलने का वादा किया। इस दौरान मौसी और आरोपियों के बीच नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आरोपियों ने दोनों पीडि़ताओं को गाड़ी में बिठाकर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपियों ने नशे की हालत में कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में ले जाकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें