Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब भाजपा ने चला बड़ा दांव, इस दिग्गज को दे दिया है टिकट

इंटरनेट डेस्क। इस साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवारों सूची जारी कर दी है।  भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान  कर दिया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। प्रवेश वर्मा अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से अपनी चुनौती पेश करेंगे।

भाजपा की ओर से दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश विधूड़ी को कालकाजी सीट से टिकट दिया है। वहीं आप छोडक़र भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा ने आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा और  नांगलोई जाट से मनोज शौकीन को टिकट दिया है। 

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें