इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब दक्षिण भारतीय स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। दीपिका और अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म को एटली डायरेक्ट करने वाले हैं।
दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आगामी फिल्म AA22xA6 के बारे में जानकारी दी है। शेयर वीडियो में उनके साथ एटली नजर आ रहे हैं और दोनों स्क्रिप्ट डिस्कस कर रहे हैं। इसके बाद कुछ स्केच आट्र्स के माध्यम से बताए गए हैं। इसमें दीपिका के लुक टेस्ट के विजुअल दिखाए हैं।
अनाउंसमेंट वीडियो सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर प्रशंसक एक्साइटेड हो गए हैं और अब फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बात दें कि दीपिका और अल्लू अर्जुन पहली बार किसी फिल्म में एक साथ अभिनय करने वाले है। दीपिका पादुकोण की गितनी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। वह अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
PC: telugucinema
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें