Deepfake video: इन अभिनेत्रियों के बाद अब आलिया भट्ट हुई डीपफेक वीडियो का शिकार

डीपफेक वीडियो इस समय खूब चर्चा में है और सरकार भी इस पर एक्शन लेने का पूरा मन बना चुकी है।

Deepfake video: इन अभिनेत्रियों के बाद अब आलिया भट्ट हुई डीपफेक वीडियो का शिकार

इंटरनेट डेस्क। डीपफेक वीडियो इस समय खूब चर्चा में है और सरकार भी इस पर एक्शन लेने का पूरा मन बना चुकी है। ऐसे में बीते दिन वायरल हुए रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसके बाद कटरीना कैफ और काजोल के भी डीपफेक वीडियो वायरल हुए, जिससे तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर हर किसी ने सबको चिंता में डाल दिया है। 

ऐसे में अब आलिया भट्ट भी इसकी शिकार हो गई हैं। आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिससे लोगों में और चिंता बढ़ गई है। वायरल वीडियो में एक लड़की को नीले रंग का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हुए और कैमरे की ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, ध्यान से देखने पर कोई भी बता सकता है कि वीडियो में दिख रही लड़की आलिया भट्ट नहीं है। 

बता दें की आलिया की हमशक्ल वाला ये वीडियो कई भारतीय हस्तियों द्वारा इसी तरह की स्थिति का सामना करने के कुछ दिनों बाद आया है। अब तक इस तकनीक के गलत इस्तेमाल का रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, काजोल, सारा तेंदुलकर और बिजनेसमैन रतन टाटा जैसी हस्तियां शिकार बन चुकी हैं। यहां तक की पीएम मोदी तक इसका निशाना बन चुके है। 

pc- amar ujala