Cristiano Ronaldo ने प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की सगाई, इतने करोड़ की अंगूठी के साथ किया प्रपोज

इंटरनेट डेस्क। पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने शानदार खेल से दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती दुनिया के महान फुटबॉलरों में होती है। रोनाल्डो को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।

Cristiano Ronaldo ने प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिग्ज से की सगाई, इतने करोड़ की अंगूठी के साथ किया प्रपोज

इंटरनेट डेस्क। पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने शानदार खेल से दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती दुनिया के महान फुटबॉलरों में होती है। रोनाल्डो को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है।

जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अंगूठी की तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ रोनाल्डो ने उन्हें प्रपोज किया था। इस अंगूठी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसमें एक अंडाकार हीरा और दो छोटे रत्न जड़े हुए हैं। खबरों की मानें तो अंगूठी की अनुमानित तौर पर कीमित 20 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर है।

यानी इसकी कीमत लगभग 16.5 करोड़ से 41 करोड़ आंकी जा रही है। आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जॉर्जिना रोड्रिग्ज से तीन बच्चे भी हैं।  जॉर्जिना ने साल 2017 को बेटी अलाना मार्टिना और साल 2022 में बेटी बेला एस्मेराल्डा और बेटे एंजेल को जन्म दिया। हालांकि एंजेल की मौत हो गई। 

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें