Crime: घर के बाहर खेल रही थी 8 साल की बच्ची, बहला फुसला कर अपने साथ ले गया 60 साल का आदमी फिर कर दिया शर्मनाक कांड

बिहार के जहानाबाद जिले में आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की

Crime: घर के बाहर खेल रही थी 8 साल की बच्ची, बहला फुसला कर अपने साथ ले गया 60 साल का आदमी फिर कर दिया शर्मनाक कांड

PC: aajtak

बिहार के जहानाबाद जिले में आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना शनिवार को टेहटा थाना क्षेत्र के सुपी में हुई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची घर लौटी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आधिकारिक एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि अगस्त में बिहार के मुंगेर जिले में भी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का ऐसा ही मामला सामने आया था। घटना के वक्त बच्ची खुले में शौच के लिए गई थी। आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 26 वर्षीय स्थानीय निवासी विकास कुमार ने इस अपराध को अंजाम दिया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को धरहरा थाने से नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें