Rajasthan में कांग्रेस आज से शुरू कर रही है ये अभियान, हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक…

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज से संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Rajasthan में कांग्रेस आज से शुरू कर रही है ये अभियान, हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक…

जयपुर। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज से संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि 1 अप्रैल से राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णायक संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत होगी। एक ऐसा अभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है।

जब सत्ता अहंकार में अंधी हो जाए, तो सबसे पहले लोकतंत्र पर हमला करती है, आज राजस्थान में भी ऐसे ही चिंताजनक हालात हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।

भाजपा की तानाशाही हर स्तर पर दिख रही है। लोकतंत्र को कमजोर कर सत्ता को केंद्रीकृत करने एवं स्थानीय शासन में जनता से उसका अधिकार छीनकर, उन्हें निर्णय की प्रक्रिया से दूर रखने की ये प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है। जब पंचायतों और निकायों के चुनाव नहीं होंगे, तो जनता की समस्याएं कौन उठाएगा? नतीजन गांवों में विकास ठप पड़ा है, योजनाएं अटक हुई हैं, गंदगी का अंबार लगा है, और केंद्र से मिलने वाला ग्रामीण बजट भी लैप्स हो रहा है। ये प्रशासनिक विफलता नहीं, भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी के संकल्प को मज़बूत करने के लिए इस सच्चाई को हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचाना है। इसलिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल से पूरे प्रदेश में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरु करने जा रही है।

भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करेंगे: डोटासरा
डोटासरा ने कहा कि इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करेंगे और जनता के अधिकारों की बात करेंगे। साथ ही, समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस की मज़बूत संरचना खड़ी करेंगे। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर सक्रिय कांग्रेसजनों को जोड़कर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा ताकि धरातल तक संगठन सशक्त बनें। मैं स्वयं प्रदेशभर में जिला स्तर पर जाकर भाजपाई तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाऊंगा एवं कांग्रेसजनों से आह्वान करूंगा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे आगे आकर पार्टी संगठन को और अधिक ताकत एवं स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा दें।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें