Commando Teaser: कमांडो सीरीज का टीजर आउट, सीरीज में इस अभिनेता को जरूर मिस करेंगे आप भी

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर कमांडो का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Commando Teaser:  कमांडो सीरीज का टीजर आउट, सीरीज में इस अभिनेता को जरूर मिस करेंगे आप भी

इंटरनेट डेस्क। कमांडो फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में आपने विद्युत जामवाल का भरपुर एक्शन देखा होगा। इस फ्रेंचाइजी की तीनों ही फिल्मों को लोगों का प्यार भी खूब मिला है। इसके साथ ही अब इस फिल्म की सीरीज भी आपको देखने को मिलेेगी। अब प्रोड्यूसर विपुल शाह कमांडो पर वेब सीरीज बना रहे हैं। 

आपको बता दें की हाल ही में कमांडो सीरीज की पहली झलक सामने आई है। इस सीरीज में आपको विद्युत जामवाल दिखाई नहीं देंगे, लेकिन एक्शन आपको भरपुर मिलेगा। ऐसा इसलिए की कमांडो वेब सीरीज का टीजर सामने आया है और ये इस बात का सबूत है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर कमांडो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किए गए टीजर में प्रेम परीजा का एक्शन देखने लायक है। इसके साथ ही अदा शर्मा ने भी अपने एक्शन अवतार में सभी को हैरान कर दिया है। 

pc- flickonclick.com