जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सभी प्रदेशवासियों को माँ शैलपुत्री की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ भगवती जगदम्बा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, प्रदेश में चहुंओर सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही प्रार्थना है।

सीएम ने एक्स के माध्यम से बताया कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास पर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की व राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक मां दुर्गा की उपासना कर जगत कल्याण हेतु प्रार्थना की। आदि शक्ति माँ जगदम्बा का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मां भगवती की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। प्रार्थना करता हूं कि मां जगदम्बा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें