CM Bhajanlal आज एक साथ आमजन को देंगे कई सौगातें, इन तीन नीतियों को भी करेंगे लॉन्च

जयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के आमजन को एक साथ कई सौगातें देने वाले हैं।

CM Bhajanlal आज एक साथ आमजन को देंगे कई सौगातें, इन तीन नीतियों को भी करेंगे लॉन्च

जयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के आमजन को एक साथ कई सौगातें देने वाले हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से आज उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान 3 नई नीतियों की लॉन्चिंग, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र सहित अन्य सौगातें भी दी जाएंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा इस दौरान राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी की लॉन्चिंग करेंगे। इसके अतिरिक्त रीको आद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपए लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपए के 46 कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

लाभार्थियों को ऋण के चेक सौपेंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक सौपेंगे। साथ ही, एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए जाएंगे
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित होने वाले उद्यमी संवाद समारोह में रीको के ऋण के स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र सहित लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सीएसआर के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और 'अपना घर' को डमी चेक भी दिए जाएंगे।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें