सेवा तीर्थ में पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सीएम Bhajanlal ने बोल दी है ये बात          

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट होते ही महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों के लिए जरूरी फैसलों से जुड़ी फाइलों पर साइन कर उन्हें बड़ी सौगात दी है।

सेवा तीर्थ में पीएम मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर सीएम Bhajanlal ने बोल दी है ये बात          

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट होते ही महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों के लिए जरूरी फैसलों से जुड़ी फाइलों पर साइन कर उन्हें बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी द्वारा सेवा तीर्थ में पहले ही लिए गए इन निर्णयों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेवा तीर्थ से लिए गए पहले निर्णय ‘नागरिक देवो भवः’की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये निर्णय देश के गरीब, वंचित और मध्यम वर्ग के सशक्तीकरण को समर्पित हैं और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हैं। करोड़ों बहनों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के लिए ‘लखपति दीदी’का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया है।

भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त बनाने हेतु 2 लाख करोड़ रुपए के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को नई ऊर्जा दी गई है। युवाओं के स्टार्टअप्स को गति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के ‘फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को स्वीकृति मिली है। साथ ही ‘पीएम राहत योजना’के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान कर आमजन के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति यह समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी
सीएम भजनलाल ने कहा कि ये सभी निर्णय आम नागरिक के हितों की रक्षा, अवसरों के विस्तार और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लिए गए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति यह समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें