CM Bhajanlal ने अब पेपर लीक को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- पिछले 2 वर्ष में…

जयपुर। युवा देश की दशा और दिशा तय करता है। युवा शक्ति को और अधिक सशक्त करने के लिए डबल इंजन की सरकार रीति और नीति के साथ काम कर रही है।

CM Bhajanlal ने अब पेपर लीक को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- पिछले 2 वर्ष में…

जयपुर। युवा देश की दशा और दिशा तय करता है। युवा शक्ति को और अधिक सशक्त करने के लिए डबल इंजन की सरकार रीति और नीति के साथ काम कर रही है। युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें, सरकार उनका पूरा साथ निभाने के लिए तत्पर है।

ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट, राजस्थान यूथ डायलॉग में वीसी के जरिए प्रतिभागियों के साथ संवाद के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अब सिर्फ नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले भी बन रहे हैं। हमारी सरकार ने युवाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार के गठन के पश्चात पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। जिसके चलते डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री व भर्ती परीक्षा संबंधी अन्य अनियमिताओं के लिए 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पिछले 2 वर्ष में 351 से अधिक छोटी-बड़ी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के पूर्ण पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाई जा चुकी हैं।

अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 4 लाख भर्तियों के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है। वहीं, सरकार के प्रयासों से निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे युवा केवल नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला भी बन रहा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें