इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर CM Bhajanlal ने पीएम मोदी को दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी पुरस्कारों में एक और पुरस्कार शामिल हो गया है। अब उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से मिला है।

इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर CM Bhajanlal ने पीएम मोदी को दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी पुरस्कारों में एक और पुरस्कार शामिल हो गया है। अब उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से मिला है। पीएम मोदी ने आज इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

पीएम मोदी को मिले इस पुरस्कार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा विश्व समुदाय के बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रतीक है।

समस्त राजस्थानवासियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके यशस्वी नेतृत्व में भारत निरंतर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करते हुए विश्व पटल पर सम्मान, विश्वास और नेतृत्व का नया इतिहास रच रहा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें