Churu: तीन बच्चों की मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, एक बार नहीं भरा मन तो..

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से अब दुष्कर्म के एक मामले का खुलासा हुआ है। यहां के तारानगर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय तीन बच्चों की मां से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज हुई है।

Churu: तीन बच्चों की मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, एक बार नहीं भरा मन तो..

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से अब दुष्कर्म के एक मामले का खुलासा हुआ है। यहां के तारानगर क्षेत्र की एक 29 वर्षीय तीन बच्चों की मां से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज हुई है। पीडि़त महिला की ओर से नामजद आरोपी के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डीबी अस्पताल में पीडि़त महिला का मेडिकल मुआयना कराया है। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जानकारी कि 29 वर्षीय महिला की तीन साल पहले उसकी रामगढ़ निवासी एक युवक से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद शादी का झांसा देकर चार महीने पहले युवक ने महिला को चूरू बुला लिया। 

ओम कॉलोनी में किराए के मकान में किया दुष्कर्म
यहां ओम कॉलोनी में किराए के मकान में उसने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवक एक धर्मशाला में कमरा किराए पर लेकर महिला का देह शोषण करता रहा। करीब एक महीने पहले ही युवक बिना शादी किए ही वहां से फरार हो गया। इसके बार ने महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। 

पहले से ही शादीशुदा है महिला, तीन बच्चों की है मां
खबरों के अनुसार, महिला पहले से शादीशुदा है। तीन बच्चों की मां पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने के कारण अलग रह रही थी। पति से अलग रहने के दौरान ही महिला की पहचान युवक से हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा दुष्कर्म किया। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें