Chief Minister ने महिला कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कोई भी दूसरा राज्य नहीं ले सका है ऐसा निर्णय

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा की उनके जीवन का प्रमुख ध्येय माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही है।

Chief Minister ने महिला कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कोई भी दूसरा राज्य नहीं ले सका है ऐसा निर्णय

इंटरेनट डेस्क। इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में तीनों ही प्रदेश की सरकार अपने प्रदेशवासियों के लिए कुछ ना कुछ नया करने में जुटी हुई है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी घोषणा कर दी है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शविराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ये बड़ी घोषणा की है। शिवराज ने राज्य की महिला कर्मचारियों को सात दिन का अतरिक्ति अवकाश देने की घोषणा की है। जिसके बाद महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा की उनके जीवन का प्रमुख ध्येय माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही है। उनका मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। सीएम ने कहा कि महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश सीएल देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।