मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों से की है ये अपील

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आमजन से अपील की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों से की है ये अपील

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आमजन से अपील की है। उन्होंने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मेरे प्यारे प्रदेशवासियो, राजस्थान में नौतपा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे समय में आप सभी से सावधानी बरतने, खूब पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने और तेज धूप में बाहर जाने से बचने की अपील करता हूँ।

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। आइए, हमारी सेवा और संवेदनशीलता की संस्कृति को निभाते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ लगाएं और बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी अपनी छत या आंगन में दाने-पानी की व्यवस्था जरूर करें। आपकी सजगता ही इस गर्मी में आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

 वहीं एक पोस्ट के माध्यम से सीएम भजनलाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन एवं जल आत्मनिर्भरता के संकल्प को निरंतर गति देते हुए प्रदेश को जल समृद्ध बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है। आइए, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ से जुड़कर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए राजस्थान को जल समृद्ध बनाने में सहभागी बनें।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें