सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं मुख्यमंत्री भजनलाल: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर दिए बयान को लेकर पलटवार किया है। इस संबंध में जूली ने एक्स के माध्यम से आज बड़ी बात कही है।

सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं मुख्यमंत्री भजनलाल: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर दिए बयान को लेकर पलटवार किया है। इस संबंध में जूली ने एक्स के माध्यम से आज बड़ी बात कही है। जूली ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में 2 साल में ही हताशा का इतना भाव आ गया है कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य पर जो बेहूदा टिप्पणी की वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाली है।

ऐसी टिप्पणी उनकी असंवेदनशीलता की परिचायक है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भजनलाल द्वारा दिए जा रहे हैं ऐसे बयानों के कारण ही अब जनता ने उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है एवं अफसरशाही भी गाहे-बगाहे उनका मजाक बनाने लगी है। उन्हें ऐसे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि आप अपना समय होटलों में आराम करते हुए बिताते थे, जब भी आप बाहर निकलते थे, तो आप काम करने के लिए अयोग्य लगते थे।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें