अगर आप किसान हैं और अच्छी कमाई के लिए कोई बिजनेस आइडिया ढूंढ रहे हैं, तो शिमला मिर्च की खेती आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शिमला मिर्च (जिसे बेल पेपर भी कहा जाता है) की बाजार में अच्छी मांग है और यह दूसरी फसलों की तुलना में अधिक मुनाफा देती है। इसके रंग-बिरंगे फल और पौष्टिक गुण इसे बाजार में खास बनाते हैं।
शिमला मिर्च की खेती लगभग हर प्रकार की जलवायु में संभव है। इसकी सबसे अधिक मांग बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में होती है, जहां इसे सलाद और अन्य व्यंजनों में उपयोग किया जाता है।