इंटरनेट डेस्क। खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों के कारण भारत-कनाडा संबंधों में फिर से कड़वाहट आ गई है। खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की खुली धमकी देकर एक बार फिर से तनाव को बढ़ा दिया है। खालिस्तानी चरमपंथियों की ओर से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया है।
खबरों के अनुसार, कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की ओर से भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के बाद यहां पर खालिस्तानी समूह भडक़ गए हैं। उन्होंने इस बात का विरोध किया है। आपको बात दें कि कनाडा की ओर से जी-7 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 15 से 17 जून तक अल्बर्टा प्रांत में इस समूह के सम्मेलन की मेजबानी की जाएगी। इसके लिए भारतीय पीएम मोदी को निमंत्रण दिया गया है, जिसे स्वीकार कर गया है।
खबरों के अनुसार, इसके विरोध में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से कनाडा के वैंकूवर और अन्य शहरों में रैलियां निकाली गई। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने किल मोदी के नारे लगाए और पीएम मोदी की हत्या की धमकी दी।
कनाडा के खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन ने दी जानकारी
कनाडा के खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन ने इस संबंध में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा गांधी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि वे पीएम मोदी की राजनीति को उसी तरह खत्म करेंगे। खालिस्तानी समर्थकों ने इस दौरान भारतीय तिरंगे को तलवार से फाडऩे और आग में जलाने जैसे अपमानजनक कृत्यों को भी अंजाम दिया। इससे पहले भी यहां पर खालिस्तानी समर्थकों की ओर से इसी प्रकार के कृत्य किए गए थे।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें