इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश में इस पर राजनीति शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
अब इस पर भजनलाल सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। खबरों के अनुसार, इस मामले में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस को राजनीति नहीं करने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टीका-टिप्पणी कर रही है, ऐसे वक्त में ये नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने इस दौरान कहा कि टेंडर देना राज्य सरकार के हाथ नहीं होता है, ये केन्द्र सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय तय करता है। मुझे नहीं लगता कि कम अनुभव वाली कंपनियों को टेंडर दिया गया है, ऐसे समय में कांग्रेस को किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि इस रिफाइनरी का आज पीएम मोदी द्वारा उद्धाटन किया जाना था।
PC: firstindianews