BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में ग्रुप B एवं C पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है नजदीक, जल्द कर लें आवेदन

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। BSF में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2024 है।

BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में ग्रुप B एवं C पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है नजदीक, जल्द कर लें आवेदन

PC:jagran

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। BSF में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2024 है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अभी भी दो दिन शेष हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक के जरिए आवेदन कर दें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के जरिए कुल 144 रिक्तियां भरी जाएंगी। पदवार विवरण इस प्रकार है:

इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन: 2 पद
एसआई स्टाफ नर्स: 14 पद
एएसआई लैब टेक: 38 पद
एएसआई (फिजियोथेरेपिस्ट): 47 पद
एसआई (वाहन मैकेनिक): 3 पद
कॉन्स्टेबल: 34 पद
हेड कांस्टेबल: 4 पद
कॉन्स्टेबल (केनेलमैन): 2 पद

आवेदन कैसे करें

BSF भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएँ।
जिस पद के लिए आप पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, उसके सामने "अप्लाई हियर" लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चरण-दर-चरण विवरण भरें।
अंत में, भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक