Breakfast Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है पालक का पराठा

आपको सबसे पहले एक बाउल में आटा लेना है और उसके साथ ही आपको उसमें नमक डालकर मिक्स करना है।

Breakfast Recipe Tips: आप भी नाश्ते में बना सकते है पालक का पराठा

इंटरनेट डेस्क। आप भी सुबह के समय अच्छे से ब्रेकफास्ट के इंतजार में रहते है तो आज आपके लिए लेकर आए है पालक का पराठा बनाने की रेसिपी। इस पराठे को आप घर पर भी आसानी से बना सकते है। साथ ही इसका स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा। तो जानते है इसकी रेसिपी।

सामग्री

गेहूं का आटा- 250 ग्राम
तेल- 100 ग्राम
पालक- 200 ग्राम
नमक- स्वादानुसार

विधि
आपको सबसे पहले एक बाउल में आटा लेना है और उसके साथ ही आपको उसमें नमक डालकर मिक्स करना है। इसके बाद आपको आटे में थोड़ा सा तेल डालना है और मिक्स करना है। अब आटे में आपको बारिक कटा पालक डालना है। अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें।
इसके बाद आपको आटे से लोई तोड़नी है और पराठा बेल लेना है। अब तवा गर्म करके पराठे को उस पर डाने और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। तैयार है आपका पालक का पराठा। 

pc- youtube