Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज ने कर लिया है 100 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस फिर ने अब बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज ने कर लिया है 100 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस फिर ने अब बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बैड न्यूज मेें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क का शानदार अभिनय देखने को मिला है। फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया है।

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर इस फिल्म ने देश ग्रास 66.5 करोड़ जबकि विदेश में 34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी बढऩे की उम्मीद है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें