इंटरेनडेस्क। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 54 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। इस प्रकार से इस फिल्म ने दो दिनों में ही करीब 150 करोड़ की कमाई कर ली है।
खबरों के अनुसार, नाग अश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। इसने शुक्रवार को सभी भाषाओं में अनुमानित 54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड करीब 191 करोड़ कमा लिए हैं। ये फिल्म आगामी समय में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी का शानदार अभिनय देखने को मिला है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें