Box Office Collection: रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा ने तीन दिनों में ही कर दिया है इतने करोड़ का बिजनेस, कई फिल्मों का छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। फिल्म का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पास पहुंच गया है।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसके बाद पहले शनिवार को फिल्म ने कमाई में बंपर उछाल करते हुए 25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। रविवार को फिल्म की कमाई ने सभी को चौंका दिया। खबरों के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 37 करोड़ का बिजनेस किया था।

इस प्रकार से अहान पांडे  की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड की कमाई 83 करोड़ पहुुंच गई है। इसके साथ ही फिल्म ने  2025 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोडक़र टॉप 5 में जगह बना ली है। फिल्म ने ‘रेड 2 को पछाड़ते हुए इस सूची में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं स्काई फोर्स और सितारे जमीन पर को भी पछाड़ दिया है। 

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें