Box office collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अब पार कर लिया है कमाई का ये आंकड़ा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अब भारतीय बाजार में 800 करोड़  रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।  भारतीय बाजार में इस फिल्म की कमाई 805 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों का भी शानदार अभिनय देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़, दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़, तीसरे सप्ताह में 172 करोड़, चौथे सप्ताह में 106.5 करोड़ और पांचवे सप्ताह में 51.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म 'धुरंधर' ने 38वें दिन 6.15 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 900 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है। ये फिल्म कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें