इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की फिल्म कुली - द पावरहाउस का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 200 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म कुली - द पावरहाउस में दर्शक रजनीकांत के अभिनय को खूब पसंद कर रहे हैं।
इसमें रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन का अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिला है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले वीकेड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार मे करीब 160 करोड़ का बिजनेस किया था।
चौथे दिन फिल्म कुली 35.25 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही। पांचवे दिन इसने 12.15 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इस प्रकार फिल्म कुली पांचवें दिन भारतीय बाजार में 206 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें