Box Office Collection: आठ दिनों में हाउसफुल 5 ने कर ली है इतने करोड़ की कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है।  

Box Office Collection: आठ दिनों में हाउसफुल 5 ने कर ली है इतने करोड़ की कमाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है।  आठ दिनों में इस फिल्म की कुल कमाई 133.25 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि प्रतिदन की कमाई में गिरावट आती जा रही है।

फिल्म अपने आठवें दिन केवल 6 करोड़ की कमाई ही कर सकी है। हालांकि हाउसफुल 5 को इस वीकेंड का फायदा मिलने की पूरी संभावना है। ये फिल्म इस वीकेंड में 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़, पांचवें दिन 11.25 करोड़, छठे दिन  8.5 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़ और आठवें दिन 6.00 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया आदि कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला है। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें