Box Office Collection: पहले दिन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने की बंपर कमाई, टूट गया शैतान का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। ईद के त्योहार पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में अजय देवगन स्टारर फिल्म शैतान को मात दे दी है। 

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी भी आ गई है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के पहले दिन 15.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म शैतान का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। शैतान ने पहले दिन 15.21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

वहीं करीना कपूर की कू्र भी पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छूट गई है। इस फिल्म ने पहले दिन 10.28 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वीकेंड पर बड़े मियां छोटे मियां की कमाई में भारी उछाल आ सकता है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें