इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भारतीय बाजार में जलवा अभी भी बरकरार है। इस फिल्म ने भारतीय बाजार में सात सौ करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही 700 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों का शानदार अभिनय देखने को मिला है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने 25वें दिन 10.5 करोड़ की कमाई की।
इस तरह 25 दिनों में धुरंधर ने भारत में 701 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। फिल्म धुरंधर को देश में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें