Box Office Collection: धुरंधर 2 ने किया 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार, दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।

Box Office Collection: धुरंधर 2 ने किया 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार, दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। रिलीज के पांचवें ही दिन धुरंधर 2 ने अपने नाम भारतीय बॉक्स ऑफिस का बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वीकेंड में 466 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म ने केवल पांच दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सिर्फ 5 दिनों में ये पांच सौ करोड़ का माइलस्टोन पार करने वाली 'धुरंधर 2' सबसे फास्ट बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 13 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। केवल हिंदी फिल्मों में इससे पहले सबसे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के नाम दर्ज था। इस फिल्म ने ये आंकड़ा  10 दिन में  पार किया था। 

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड टूटा
खबरों के अनुसार, धुरंधर 2 ने सोमवार को करीब 65 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। ये बॉलीवुड में  मंडे का सबसे बड़ा कलेक्शन है। इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने इसी साल की शुरुआत में मंडे को 63.59 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।  

850 करोड़ का लैंडमार्क पार 
वहीं वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 761 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी धुरंधर 2 का  5 दिन में  टोटल ग्रॉस कलेक्शन कम से कम 850 करोड़ का लैंडमार्क पार कर चुका है। इस फिल्म ने सोमवार को वर्ल्डवाइड 100 करोड़  रुपए से अधिक का बिजनेस किया है। आगामी समय में धुरंधर 2 के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही संजय दत्त का भी शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है।  

PC: aajtak