Box Office Collection: दो दिनों में दस करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी है अजय देवगन की फिल्म मैदान 

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अजय देवगन की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म मैदान अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपना ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सकी है।  ये फिल्म अभी तक बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का आधा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी हासिल नहीं कर सकी है।

 अजय देवगन की ये फिल्म स्पोट्र्स ड्रामा फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की यात्रा को दर्शाने वाली एक बायोपिक है। इसमें अजय देवगन ने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है।

फिल्म ईद मौके पर दर्शकों को जुटाने में कुछ खास सफल नहीं रही ये फिल्म दिन दो दिनों में केवल कुल 8.97 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकी है। फिल्म ने दूसरे दिन 1.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं फिल्म बड़े मियां छोटे मिया अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 19.6 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल रही है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें