Box Office Collection: चार दिनों में बजट के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, कर चुकी है इतना बिजनेस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। चार दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

आमिर की इस फिल्म ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 10.70 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 26.70 करोड़ रुपए कमाए थे। खबरों के अनुसार, फिल्म सितारे जमीन पर ने चौथे दिन यानी सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। हालांकि फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है।

आमिर की इस  फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपए है। फिल्म केवल 4 ही दिन में बॉक्स ऑफिस से ही लगभग 65 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये पहले सप्ताह में ही अपना बजट निकाल लेगी। फिल्म में आमिर खान का शानदार अभिनय किया है। 

PC: business-standard 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें