Border-Gavaskar Trophy: पहला मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, ये दो स्टार क्रिकेटर नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट!

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवम्बर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। खबर ये है कि 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से कप्तान रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, दूसरी बार पिता बनने के बाद रोहित शर्मा अभी कुछ दिन फैमिली के साथ रहना चाहते हैं। हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले या पर्थ टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा के भारतीय टीम से जुडऩे की संभावना है। 

अब रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। पहले से बाएं अंगूठे में चोट लगवा बैठे शुभमन गिल का भी इस मैच से बाहर होना लगभग तय है। एडिलेड में खेले जाने वाले टेस्ट तक वह फिट हो सकते हैं। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को बैकअप के तौर पर जगह दी है। 

PC: thecricketpanda

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें