Bollywood: 150 करोड़ रुपए के बजट से बनेगी कार्तिक आर्यन की ये फिल्म!

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विश्ेाष पहचान बना ली है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को दिल जीता है। अब ये खूबसूरत अभिनेता निर्देशक विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म अर्जुन उस्तारा में काम करता नजर आएगा। 

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने विशाल भारद्वाज के साथ एक थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत की है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।  थ्रिलर फिल्म अर्जुन उस्तारा को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं।

विशाल की कोरोना महामारी से पहले इस फिल्म को बनाने की इच्छा थी, लेकिन कई मुद्दों के चलते उस समय ये फिल्म नहीं बन सकी। आपको बता दें कि इस फिल्म को विशाल भारद्वाज पहले अभिनेता इरफान खान के साथ बनाने वाले थे।

इस फिल्म की शूटिंग विदेश में होने की संभावना है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग स्पेन और ग्रीस में की जा सकती है। बताया जा रहा है कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ के आसपास होगा।

PC:  koimoi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें